उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

देहरादून//रायपुर//रामगढ़

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में आज विद्यालय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, वार्षिक परीक्षा, शारीरिक शिक्षा एवं खेल से सम्बन्धित कार्यक्रम, डिटॉल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम तथा विद्यालय विकास से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सीमा ने की।

बैठक में सर्वप्रथम कक्षा अध्यापकों द्वारा सभी उपस्थित अभिभावकों को उनके पाल्यों की शैक्षिक प्रगति से अवगत कराया गया। वार्षिक परीक्षा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव और प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने कहा कि वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षायें 17 मार्च 2026 से प्रारम्भ होंगी। उन्होंने छात्रों की अनियमित उपस्थिति पर रोष व्यक्त करते हुये सभी अभिभावकों से अपने पाल्यों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान किया। इसके साथ ही बैठक में विद्यालय में ओजीआई इंटरनेशनल स्पोर्ट्स के सहयोग से संचालित शारीरिक शिक्षा तथा खेल पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। ओजी आई

इंटरनेशनल स्पोर्ट्स के कोच साहिल सिंह ने ओजीआई वू पेरेंट्स ऐप के बारे में सभी अभिभावकों को जानकारी दी और बताया कि इस ऐप के माध्यम से वह अपने बच्चों की प्रगति को नियमित रूप से देख सकते हैं। स्वच्छता तथा स्वास्थ्य को लेकर विद्यालय में चलाये जा रहे डिटॉल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत इस प्रोग्राम की प्रतिनिधि प्रियंका ने छात्र-छात्राओं को सही तरीके से हाथ धोने तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य से सम्बंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की।

आज आयोजित बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सीमा, ओजीआई इंटरनेशनल स्पोर्ट्स के कोच साहिल सिंह, डिटॉल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम की प्रतिनिधि प्रियंका, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक उषा चौधरी, मीना घिल्डियाल, वीरेंद्र उनियाल अभिभावक चंद्र प्रकाश पुन, संजीद आलम सविता, भुन टुन दास, मंजू देवी रानी, लक्ष्मी देवी, केशवर जहां, इंद्रावती, अंजू देवी, शोभा, रूमा देवी, अंजना देवी, समुना बिलकिश, सकिबा, मीनाक्षी, अनु देवी, वीरेंद्र सिंह, ललित, विमला देवी, नीलिमा थापा समेत अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button