कर्णप्रयाग(अंकित तिवारी):डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस के अवसर पर यूथ रेड क्रॉस इकाई द्वारा एक भाषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापकों और रेड क्रॉस स्वयंसेवियों ने भाग लेकर पृथ्वी के संरक्षण को लेकर अपने विचार साझा किए।
रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. कीर्तिराम डंगवाल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग न केवल पृथ्वी के अस्तित्व के लिए बल्कि मानवता के लिए भी एक बड़ा खतरा है, जो रेड क्रॉस के मूल उद्देश्य – मानव सेवा – के विरुद्ध है। मुख्य वक्ता डॉ. मदन लाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यदि हम पृथ्वी को सुरक्षित रखेंगे, तभी मानवता की रक्षा संभव है। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
रेड क्रॉस इकाई के सदस्य डॉ. कमल किशोर द्विवेदी ने जानकारी दी कि इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम “Our Power, Our Planet” है, जो यह संदेश देती है कि पृथ्वी के भविष्य की जिम्मेदारी हम सभी की सामूहिक शक्ति पर निर्भर करती है।
इस अवसर पर डॉ. स्वाति सुंदरियाल सहित महाविद्यालय की रेड क्रॉस यूनिट के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
यह आयोजन युवाओं को प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का बोध कराने और सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की प्रेरणा देने वाला रहा।