Breakingउत्तराखंडमनोरंजनशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

हरेला पर्व पर पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में पौधारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ का दिया संदेश

कर्णप्रयाग (अंकित तिवारी)। हरेला पर्व के अवसर पर डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में ‘पर्यावरण संरक्षण’ एवं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाविद्यालय परिसर स्थित ‘संगम वाटिका’ में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम अवतार सिंह ने प्राध्यापकों, एनसीसी-एनएसएस स्वयंसेवियों तथा छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए। इस अवसर पर सभी को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम अवतार सिंह ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक है। भारतीय ज्ञान परंपरा में वृक्षों को पूजनीय माना गया है और उनका संरक्षण हमारी संस्कृति के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा तिवारी पांडेय, एनसीसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र पंघाल, डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, रामकृष्ण पुरोहित, सजीव कुमार, रेंज अधिकारी आटागाड़ नरेंद्र नरेला, वन आरक्षी भागीरथी वर्तवाल सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, एनसीसी एवं एनएसएस स्वयंसेवियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button