Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

हरेला पर्व पर साहिया कॉलेज में गूंजा हरियाली का संदेश

फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

साहिया(अंकित तिवारी)। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और प्रकृति संरक्षण के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पीजी) कॉलेज, साहिया में गुरुवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तराखंड प्रांत एवं उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण केंद्र, साहिया के संयुक्त सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल का संदेश दिया।

चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि वृक्षों का संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

इस अवसर पर हॉर्टिकल्चर इंस्पेक्टर दिनेश राठौर ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. रवि कुमार गोपाल तोमर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दीवान सिंह तोमर, रीता तोमर (उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, साहिया), रीता तोमर (आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, ग्राम डामटा), कलम सिंह (उद्यान सहायक), उप-प्राचार्य डॉ. प्रियंका जलाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. रीना रांगड़, डॉ. चंद्रिका, रेखा, रिंकुदास भारती, प्रदीप कुमार, गंभीर चौहान, पपेश राणा, वरुण प्रसाद सेमवाल, भरत सिंह, रितेश चौहान, साहिल राय, गंभीर तोमर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button