उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

राजकीय शिक्षक संघ चुनाव में पहली बार हर शिक्षक की हिस्सेदारी

टिहरी//मुनिकीरेती 

जनपदवार हुई शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी और मतदान। सबसे अधिक शिक्षकों वाले जनपद टिहरी पर टिकी हैं। सभी प्रत्याशियों की नज़र अध्यक्ष पद पर श्री रविंद्र सिंह राणा और डॉ. सोहन सिंह माजिला के बीच बराबरी की टक्कर है जबकि महामंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है।

विदित हो कि राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के चुनाव में पहली बार हर शिक्षक को मतदान का अधिकार हासिल हुआ है इस कारण सभी शिक्षकों में उत्साह देखा गया है। डेलीगेट व्यवस्था खत्म होने से शिक्षक खुश नज़र आए। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड राज्य के कर्मचारियों का दूसरे नंबर का सबसे बड़ा संगठन है। इसलिए इस संघ और इसके पदाधिकारियों की अपनी अलग विशिष्ट पहचान है।

राजकीय शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल का दो दिवसीय अधिवेशन श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती ऋषिकेश में संपन्न हुआ। मतदान के लिए ब्लॉक वार नौ मतदान कक्ष बनाए गए थे। शिक्षक सुबह 8 बजे से ही उत्साहपूर्वक मतदान करने के लिए पंक्तिबद्ध हो गए थे। अनुशासित ढंग से और व्यवस्थित तरीके से अधिवेशन संपन्न होने पर शिक्षक साथियों और राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। राजकीय शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष श्री दिलवर सिंह रावत जी और मंत्री श्री बुद्धि प्रसाद भट्ट जी के संचालन में टिहरी जनपद का अधिवेशन सफलतापूर्वक संपन्न होने पर सभी के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी।

राजकीय शिक्षक संघ टिहरी के अध्यक्ष श्री दिलवर सिंह रावत जी और मंत्री श्री बुद्धि प्रसाद भट्ट जी ने सभी ब्लॉक कार्यकारिणी, सभी शिक्षक साथियों और अधिवेशन स्थल उपलब्ध कराने के लिए श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती के प्रबंधन से जुड़े समस्त पदाधिकारियों, प्रधानाचार्य महोदय, और अधिवेशन में आये शिक्षा विभाग के अधिकारियों, अतिथियों, वक्ताओं, मतदान प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों, कार्मिकों सहित सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button