टिहरी गढ़वाल
विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस 21/08/26 पर आज राजकीय इंटर कालेज नागणी टिहरी गढ़वाल में विधिक सेवा जागरूकता शिविर आयोजित।
विद्यालय में मार्गदर्शन मिला सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नई टिहरी का।

सम्मानित उपस्थिति – खंड शिक्षा अधिकारी चंबा कुरैशी सर जी,वरिष्ठ नागरिक सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कवि श्री सोमवारी लाल सकलानी जी, ग्राम प्रधान पलास श्रीमती ममता नौटियाल जी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती पूजा राणा जी, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती कविता डबराल जी, टिहरी से आए अधिवक्ता महोदय व बुजुर्ग श्रीमती बिमला देवी जी एवं ग्रामवासी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महादेव प्रसाद उनियाल जी ने की और कार्यक्रम संचालन प्रवक्ता श्री लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल जी द्वारा किया गया।





