थत्यूड//सकलाना
जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र में भाजपा ओबीसी मोर्चों का प्रवास कार्यक्रम के तहत कठुकीचैल में हुई अहम् बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चों जिला महामंत्री पृथ्वी रावत जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र राणा मंडल अध्यक्ष जय सिंह अजवाण महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सरिता रावत ओबीसी मोर्चों अध्यक्ष बलवीर नकोटी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
बैठक में संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर पर पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। महामंत्री पृथ्वी रावत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रवास कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ तक पहुंचे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता बढ़ाए जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र राणा ने सभी कार्यकर्ताओं को अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ने और प्रत्येक बूथ पर स्थिति मजबूत करने का प्रयास करें। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष प्रधान वीरपाल कठैत महामंत्री ओमप्रकाश पवार ओंकार नकोटी सुमन गुसाईं राजेन्द्र राणा भरत पवार दर्शन पवार राजेन्द्र नेगी सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल रोहित मतेद्र विरेन्द्र पवार प्रकार पवार आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।






