Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिकस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

नॉर्थ जोन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की बेटियां

लखनऊ पहुंची विश्वविद्यालय की बालिका टीम, पहले मुकाबले में जम्मू के क्लस्टर विश्वविद्यालय से होगी भिड़ंत

लखनऊ/चंबा(अंकित तिवारी)। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की बालिका वॉलीबॉल टीम अंतरविश्वविद्यालयी नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए इंटीग्रल विश्वविद्यालय, लखनऊ पहुंच गई है। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम का पहला मुकाबला क्लस्टर विश्वविद्यालय, जम्मू के साथ होगा। टीम के लखनऊ पहुंचने से खिलाड़ियों में उत्साह है और सभी की निगाहें बेहतर प्रदर्शन पर टिकी हैं।

विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव पुष्कर गौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए गढ़वाल मंडल के विभिन्न महाविद्यालयों की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर विश्वविद्यालय की टीम गठित की गई है। टीम में गार्गी बिष्ट और अनुप्रीत कौर, जसपाल राणा कॉलेज, देहरादून; मेधादिति भट्ट और निकिता रावत, पंडित ललित मोहन शर्मा विश्वविद्यालय परिसर, ऋषिकेश; ईना और शशि, राजकीय महाविद्यालय, कोटद्वार; रुद्राक्षी खंडूड़ी और रिया सेमवाल, जसपाल राणा कॉलेज, देहरादून; तन्वी, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालदेवता, देहरादून; अदिति डिमरी, राजकीय महाविद्यालय, गोपेश्वर तथा सारिका, डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमरीश कुमार महाजन ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी तथा विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button