उत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

कर्णप्रयाग कॉलेज में अंग्रेजी विभागीय परिषद गठित, प्रिया सती बनीं अध्यक्ष

भाषण, कविता पाठ एवं निबंध प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कर्णप्रयाग(अंकित तिवारी)। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में सोमवार को अंग्रेजी विभाग की विभागीय परिषद (सत्र 2026-27) का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा, अभिव्यक्ति कौशल एवं साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भाषण, कविता पाठ और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग प्रभारी डॉ. दिशा शर्मा एवं डॉ. सीमा पोखरियाल की उपस्थिति में विभागीय परिषद के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें एम.ए. अंतिम वर्ष की प्रिया सती को अध्यक्ष, एम.ए. प्रथम वर्ष की दीक्षा को उपाध्यक्ष, बी.ए. पंचम सेमेस्टर की निकिता को सचिव, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर के राहुल को सह-सचिव तथा बी.ए. प्रथम सेमेस्टर के नीरज को सहायक सचिव चुना गया।

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में राहुल ने प्रथम, प्रियंका ने द्वितीय तथा पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, राहुल द्वितीय और अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में दीक्षा ने प्रथम, लवली ने द्वितीय तथा दीक्षा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने नवनिर्वाचित विभागीय परिषद के पदाधिकारियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में साहित्यिक एवं रचनात्मक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन और विचारों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति का विकास करते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही विभागीय एवं साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button