ऋषिकेश
संघ पृष्ठभूमि से आने वाले युवा अरविंद सिंह नेगी जी को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा, ऋषिकेश जिला का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
अरविंद सिंह नेगी पूर्व में भी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने हिंदू जागरण मंच में जिला संयोजक के रूप में कार्य किया है। इसके साथ ही स्वदेशी जागरण मंच में संघर्ष वाहिनी गढ़वाल संयोजक एवं विभाग संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।
उनकी संगठनात्मक क्षमता और लंबे अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा को और मजबूती मिलेगी तथा संगठन को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
अरविंद सिंह नेगी जी ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया है कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।




