उत्तराखंडधर्म-कर्मपर्यटनमनोरंजनयूथरोजगारशिक्षासामाजिकस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

कर्णप्रयाग में एनएसएस शिविर: प्राध्यापकों के मार्गदर्शन से निखर रहे युवा

युवाओं में जागा सेवा का संकल्प: एनएसएस शिविर के बौद्धिक सत्र ने बढ़ाया आत्मविश्वास

कर्णप्रयाग (अंकित तिवारी)। डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन बौद्धिक सत्र एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। गिरसा ग्राम में आयोजित इस शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ज्ञान और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

बौद्धिक सत्र में राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. मदन लाल शर्मा एवं डॉ. कीर्तिराम डंगवाल ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए एनएसएस के मूल उद्देश्यों, सामाजिक सेवा के महत्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों द्वारा प्रस्तुत समूह नृत्य और एकल नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इन रंगारंग प्रस्तुतियों ने शिविर के वातावरण को जीवंत और ऊर्जावान बना दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मचारी बद्रीश, हरपाल एवं विपिन की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चन्द्रावती टम्टा ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का प्रभावी विकास हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button