थानो//डोईवाला
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर थानो का वार्षिक उत्सव आज 30 मार्च को सायं 4:00 बजे आयोजित किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश जी ने बताया की आज शाम 4:00 बजे विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा।

श्री राकेश जी ने बताया कि विद्यालय के वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री बृजभूषण गैरोला जी होंगे। विद्यालय प्रबंधन समिति से जुड़े प्रबंधक श्री दीवान सिंह रावत जी, अध्यक्ष श्री महिपाल सिंह कृषाली जी, कोषाध्यक्ष श्री पुनीत रावत जी समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री रमेश कुकरेती जी सहित सभी समिति से जुड़े सदस्यों ने क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि नन्हे मुन्ने बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए आप सभी विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का कष्ट करें। *विदित हो कि यह विद्यालय विद्या भारतीअखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित किया जाता है।* विद्यालय के वार्षिक उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम में आज विद्या भारती की रीती नीतियों को बताने के लिए कार्यक्रम में शिशु शिक्षा समिति उत्तराखंड के सह प्रदेश निरीक्षक श्री विनोद सिंह रावत जी भी उपस्थित रहेंगे। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर थानों के प्रधानाचार्य, विद्यालय स्टाफ के द्वारा आजकल क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है और अभिभावकों को अपने पाल्यो को सरस्वती शिशु मंदिर में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया जा रहा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश जी ने बताया कि क्षेत्र वासियों में अपने बच्चों का प्रवेश सरस्वती शिशु विद्या मंदिर थानो में कराने के लिए उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि *रामनगर डांडा , थानो,कुड़ियाल, ग्राम पंचायत सनगांव, ग्राम पंचायत सिंघवाल गांव से भी बड़ी संख्या में अभिभावक* अपने बच्चों को इस विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए विद्यालय में संपर्क कर रहे हैं।





