उत्तराखंडधर्म-कर्मयूथशिक्षासामाजिक

पौधा भेंट कर माता अनुसूया से पर्यावरण खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा

गोपेश्वर//चमोली

51 वर्ष बाद माता अनुसूया की रथ डोली गोपेश्वर मंदिर प्रांगण में भक्त जनों को दर्शन के लिए पहुंची। डाली लगोला जीवन बचोला के पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी द्वारा चलाए जा रहे अभियान में समस्त ग्रामवासी जनों ने* मिलकर पूरे विश्व की सुख शांति समृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए माता को फलदार पौधा भेंट किया। 

इस अवसर पर गोपीनाथ मंदिर के पुजारी पंडित चंडी प्रसाद तिवारी जी, श्री शांति प्रसाद भट्ट जी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री क्रांति प्रसाद भट्ट जी एवं माता के पुजारी श्री चंद्रशेखर तिवारी , राहुल, महादेव एवं समस्त भक्तगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button