Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनयूथरोजगारशिक्षासामाजिकस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

जीआरडी एकेडमी ने की साईं सृजन पटल’ के 20वें अंक की सराहना

उभरती प्रतिभाओं को मंच देने का बताया सशक्त माध्यम

देहरादून(अंकित तिवारी)। जी.आर.डी. एकेडमी, निरंजनपुर, देहरादून में गुरुवार को प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका ‘साईं सृजन पटल’ का नवीनतम 20वां अंक औपचारिक रूप से भेंट किया गया। इस अवसर पर एकेडमी परिवार ने पत्रिका की विषयवस्तु, प्रस्तुति और साहित्यिक योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की।

एकेडमी की निदेशक  लता गुप्ता ने कहा कि ‘साईं सृजन पटल’ न केवल नए रचनाकारों को एक सशक्त और स्तरीय मंच प्रदान कर रही है, बल्कि इसके माध्यम से पाठकों को उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी परिचित होने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इसे साहित्य और समाज के बीच सेतु का कार्य करने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।

प्रिंसिपल परमप्रीत सिंह ग्रेवाल ने पत्रिका की सराहना करते हुए कहा कि इसमें उत्तराखंड की उभरती प्रतिभाओं की रचनाओं को अत्यंत आकर्षक और प्रभावी ढंग से संकलित किया गया है। यह प्रयास न केवल युवा रचनाकारों को प्रोत्साहित करता है, बल्कि समाज में साहित्यिक चेतना को भी सुदृढ़ करता है।

उल्लेखनीय है कि एकेडमी की सीनियर कोऑर्डिनेटर स्वाति भंडारी द्वारा ‘जी.आर.डी. एजुकेशन ट्रस्ट’ के संस्थापक स्वर्गीय सरदार राजा सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर लिखा गया सारगर्भित लेख इस अंक में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ है। स्व. सरदार राजा सिंह को देश में ‘टीवी मैन ऑफ इंडिया’ के रूप में जाना जाता था। उन्होंने ‘टेक्सला टीवी’ जैसे उत्कृष्ट उत्पादों को किफायती दरों पर आमजन तक पहुंचाकर एक नई पहचान बनाई।

स्व. राजा सिंह का इसी वर्ष 28 फरवरी को लुधियाना में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे अंतिम समय तक कर्मयोगी की तरह सक्रिय रहे और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहे।

इस अवसर पर ‘साईं सृजन पटल’ के मुख्य संपादक प्रो. (डॉ.) के. एल. तलवाड़, उप संपादक अंकित तिवारी एवं सह संपादक अमन तलवाड़ सहित पत्रिका से जुड़े सभी हितधारकों ने स्व. सरदार राजा सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button