उत्तराखंडधर्म-कर्मयूथसामाजिक

हनुमान जयंती पर सामूहिक हनुमान चालीसा का किया पाठ

टिहरी//सकलाना//हटवाल गांव 

दिनांक 02/03/26 को सकलाना क्षेत्र के हटवाल गांव (सैण) में स्थित प्रभु हनुमान जी के मंदिर में *हनुमान जयंती पर विशेष सामूहिक रूप से पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जिसमें सभी भक्तजन प्रभु श्रीराम के भक्त वीर हनुमान जी के भजनों से मंत्रमुग्ध हो गए।

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सामजसेवी अनिल हटवाल ने हनुमान जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के प्रिय भक्त हनुमान है तो हमें हनुमान जी की भक्ति से सीखना है कि प्रभु की सेवा कैसे की जाती है। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और उसके बाद फिर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया तथा क्षेत्र व ग्रामवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

हनुमान चालीसा पाठ में रविन्द्र सिंह, नवीन केशव, महेश अंजली आरती कृष्णा आदित्य विराट आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button