ऋषिकेश(अंकित तिवारी) : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में नर्सिंग सर्विसेज एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय नर्स सप्ताह-2026 का विधिवत शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान परिसर में पौधरोपण अभियान से हुई, जिसमें संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से अधिकाधिक पौधरोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने का नैतिक संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। नर्सें मरीजों की आवश्यकताओं को समझते हुए समर्पण और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं तथा बेहतर रोगी देखभाल सुनिश्चित करने में अहम योगदान देती हैं।
कार्यक्रम में संस्थान के संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रोफेसर (डॉ.) सौरभ वार्ष्णेय, चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर (डॉ.) बी. सत्यश्री, मुख्य नर्सिंग अधिकारी डॉ. अनीता रानी कंसल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग के फैकल्टी सदस्य डॉ. ज़ेवियर बेल्चियल, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रवि कुमार, वित्त एवं मुख्य लेखा अधिकारी चंद राम, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश पाल, लेखा अधिकारी कपिल जोशी तथा कार्यवाहक कार्यपालक अभियंता महावीर सहित नर्सिंग कॉलेज के संकाय सदस्य, उप नर्सिंग अधीक्षक, सहायक नर्सिंग अधीक्षक, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डीएनएस कमलेश चंद्र भैरवा, कॉलेज ऑफ नर्सिंग के फैकल्टी सदस्य मनीष शर्मा, एएनएस आशुतोष शर्मा, डीसी मीणा, श्रीनाथ, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी रामकुमार, नर्सिंग ट्यूटर आस्था, रविन कुमार बिश्नोई, पल्लवी गौतम एवं मोहित कुमार शर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।