थत्यूड//सकलाना//सत्यों
जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र सरस्वती शिशु मंदिर सत्यों में वंदे मातरम के 150वी वर्षगांठ के पूर्ण होने पर आयोजित सामूहिक वंदेमातरम् के गायन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता कमलेश सकलानी कार्यक्रम अध्यक्ष बलवीर नकोटी पर्वेक्षक अतुल रमोला एवं कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य चिरंजीव डबराल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं व पुरातन छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया। मुख्य वक्ता कमलेश सकलानी ने वंदेमातरम् के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि यह मात्र एक गीत ही नहीं
वरन् यह स्वतंत्रता संग्राम का सबसे बड़ी चिंगारी थी या यूं कहें कि अचूक हाथियार था जिसने आज जन मानस के अंदर जोश उत्साह प्रेरणा का संचार किया व देश को स्वतंत्र कराने के लिए इसे गाते गाते फांसी के फंदे तक चले गये। प्रधानाचार्य श्री चिरंजीव डबराल ने बताया कि विद्याभारती द्वारा पूरे भारत वर्ष में वंदेमातरम के 150वी वर्षगांठ को हर्षोल्लास के साथ एक दिन एक ही समय में वंदेमातरम का सामूहिक गायन का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अरविंद सकलानी, आशुतोष नकोटी, मुकेश भट्ट ,राकेश उनियाल सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल, आचार्य सह संयोजक दिनेश उनियाल, मीडिया प्रभारी मनोज उनियाल, धन सिंह नकोटी, दस्तावेज प्रमुख लाखीराम बहुगुणा, काजल, श्रुति नकोटी,आंचल, रजनी कंडारी , सरिता देवी आदि छात्र छात्राएं एवं अभिभावक व भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।






