Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशधर्म-कर्मपर्यटनमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

डोईवाला कॉलेज के सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित

डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी सौरभ और कु. भूमिका बिष्ट को ‘साईं सृजन एनएसएस पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया। गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया।

साईं सृजन पटल की ओर से दोनों स्वयंसेवियों को सम्मान चिन्ह, प्रशस्तिपत्र, 1100-1100 रुपये की नकद धनराशि और पर्यावरण अनुकूल जूट बैग प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस.के. लाल को भी स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

साईं सृजन पटल के संस्थापक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. के.एल. तलवाड़ ने बताया कि इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की शुरुआत पिछले वर्ष इसी महाविद्यालय से की गई थी। इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त स्वयंसेवियों को दी जाने वाली नकद धनराशि सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि साईं सृजन पटल लेखन एवं सृजन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को निरंतर सम्मानित करता रहा है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी.पी. भट्ट ने दोनों पुरस्कृत स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं देते हुए साईं सृजन पटल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान विद्यार्थियों को समाजसेवा एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर प्रो. के.एल. तलवाड़ ने साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 22 अंकों का सेट महाविद्यालय के प्राचार्य को भेंट किया। कार्यक्रम में पत्रिका के उप संपादक अंकित तिवारी, प्रो. राकेश जोशी, डॉ. संगीता बहुगुणा, डॉ. नवीन कुमार नैथानी, डॉ. शिव कुमार लाल, डॉ. चंद्रावती टम्टा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button