देहरादून//डोईवाला//थानों
(जगदीश ग्रामीण की कलम से)
पर्यावरण विद् वृक्ष मित्र *डॉक्टर त्रिलोक चंद्र सोनी ने ग्राम पंचायत लड़वाकोट के ग्राम पलेड में रुद्राक्ष के पौधे रोपे।* इस अवसर पर डॉक्टर सोनी ने कहा कि पौधारोपण से जहां पर्यावरण का संरक्षण होता है वहीं *यदि हम पौधे सड़कों के किनारे रोपें तो इससे सड़क दुर्घटनाओं में जन हानि कम होगी।* विदित हो कि पर्यावरण मित्र डॉक्टर सोनी अब तक हजारों की संख्या में पौधारोपण कर चुके हैं। लगभग ढाई दशक से डॉक्टर सोनी जी पर्यावरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं।
डॉक्टर सोनी जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रतिष्ठित जनों को पौधा उपहार में प्रदान करते हैं। *डॉक्टर सोनी ने बताया कि पौधारोपण मेरे जीवन का आधार बन गया है।* डॉक्टर सोनी की पत्नी डॉक्टर किरण सोनी ने भी उनसे प्रभावित होकर डॉक्टर सोनी की ही तरह पर्यावरण का सुखद संदेश देने के लिए हरे वस्त्र धारण करने का निर्णय लिया है। विदित हो कि *डॉक्टर सोनी विगत दो दशक से अधिक समय से प्रकृति के रंग में रंगे हरे परिधान ही धारण करते हैं।* डॉक्टर सोनी की पहल का उत्तराखंड वासी ही नहीं बल्कि देश दुनिया के लोग भी स्वागत करते हैं और अनुकरण करते हैं। ग्राम पलेड में रुद्राक्ष के पौधों का रोपण करते समय उनके साथ श्री अवतार सिंह मनवाल, श्रीमती कृष्णा मनवाल, आनंद मनवाल मनीष, जगदीश ग्रामीण सहित बहुत से ग्रामीण उपस्थित रहे।
डॉक्टर सोनी द्वारा दूर – दराज के गांव में इस तरह पौधा रोपण करने की चहुं और प्रशंसा की जा रही है। *श्री अवतार सिंह मनवाल जी एवं श्रीमती कृष्णा मनवाल जी ने इस अवसर पर कहा कि वह डॉक्टर सोनी द्वारा रोपे गए पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे।*