देहरादून//रायपुर//रामगढ़
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की विद्यालय प्रबंधन समिति की शैक्षिक सत्र 2026-27 की आम सभा की द्वितीय बैठक निर्धारित तिथि 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सीमा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी ललित बुडाकोटी एवं पाववाला सौडा के पूर्व प्रधान विजय पंवार उपस्थित रहे। साथ ही समाजसेवी नरेश राणा, विनोद कुमार एवं विजयपाल रावत भी बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, परख मूल्यांकन के सम्बन्ध में जानकारी, विभिन्न प्रमाण पत्रों के बनाये जाने के सम्बन्ध में जानकारी, अपार आईडी तथा विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी।
अतिथियों तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष द्वारा ज्ञान, बुद्धि एवं विवेक की देवी माँ शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारम्भ किया गया। बैठक में सर्वप्रथम शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सभी उपस्थित अभिभावकों को उनके पाल्यों की शैक्षिक प्रगति से अवगत कराया गया। इसके बाद बैठक में आगामी 7 सितम्बर को होने वाले परख मूल्यांकन के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
अपार आईडी की महत्ता के बारे में जानकारी देने के साथ ही विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। बैठक में सांसद निधि से टीन शैड का निर्माण करवाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिये समाज सेवी ललित बुडाकोटी और पाववाला सौडा के पूर्व प्रधान विजय पंवार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा घर पर भी उनकी पढ़ाई लिखाई में यथासंभव सहयोग करने का आह्वान किया। शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े विशिष्ट अतिथि ललित बुडाकोटी ने कहा कि मैं चार वर्ष पूर्व इस विद्यालय में आया था, विद्यालय प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी के नेतृत्व में दिनों दिन उन्नति कर रहा है। विशिष्ट अतिथि पाववाला सौडा के पूर्व प्रधान विजय पंवार ने कहा कि विद्यालय में किये गये कार्यों को देखकर बहुत ही अच्छा लगा। विद्यालय में किये जा रहे नवाचारों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिये।
बैठक के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने विद्यालय को निरन्तर मार्गदर्शन एवं सहयोग करने के लिये क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला एवं दोनों अतिथियों का धन्यवाद दिया।
विद्यालय प्रबंधन समिति की आम सभा की इस द्वितीय बैठक में क्षेत्रीय पार्षद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पदेन सदस्य सोबत चंद्र रमोला, विद्यालय समिति की अध्यक्ष सीमा, शिक्षा एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी ललित बुडाकोटी, पाववाला सौडा के पूर्व प्रधान विजय पंवार, समाजसेवी नरेश राणा, विनोद कुमार , विजय पाल रावत विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल भोजन माता लक्ष्मी देवी, अभिभावक राजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, मंजू देवी, पिंकी देवी, सरस्वती देवी, रेखा देवी, अनु देवी, फराना, केशवर जहां, सीमा देवी, रानी, रूमा देवी, शमूना, जसोमति, नेहा, मीनाक्षी समेत सभी अभिभावक उपस्थित रहे।










