देहरादून
दिनांक 10 मई 2026 को राजधानी वेडिंग पॉइंट, हरिद्वार रोड, शास्त्रीनगर , देहरादून में बिजल्वाण भ्रातृ मंडल (समिति रजिस्टर्ड) का 11वां वार्षिक सम्मेलन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष श्री मातव प्रसाद बिजल्वाण जी एवं संस्थापक सदस्य एवं पूर्व सचिव श्री सोहनलाल बिजल्वाण जी द्वारा सभी आगंतुक मातृशक्ति, वरिष्ठजन और युवा साथियों को चंदन टीका लगाकर और भ्राता मंडल के पीले पटके पहनाकर सभी का स्वागत किया गया। संगठन के निर्वतमान अध्यक्ष श्री पंकज बिजल्वाण जी द्वारा अपने विचारों से सबको अवगत कराया कि किस प्रकार उन्होंने 5 साल के अपने कार्यकाल में भ्राता मंडल के लिए और निर्धन समाज से जुड़े लोगों के लिए सामाजिक कार्यों में अपने दायित्व को निभाया। अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि हमारी समिति के संविधान में कार्यकारिणी का कार्यकाल 5 वर्ष रखा गया है जिसका समय पिछले माह अप्रैल में पूर्ण हो गया था जिसके लिए एक सर्च कमेटी का गठन श्री शेखरानंद बिजल्वाण जी की अध्यक्षता में किया गया था। कमेटी द्वारा आज कार्यकारिणी की विधिवत रूप से घोषणा की गई जिसमें
श्री लाखीराम बिजल्वाण जी को अध्यक्ष,
श्री सुरेंद्र मोहन बिजल्वाण जी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,
श्रीमती कमला बिजल्वाण जी को उपाध्यक्ष,
श्री वीरेंद्र दत्त बिजल्वाण जी को सचिव,
श्री सुरेंद्र दत्त बिजल्वाण जी को कोषाध्यक्ष,
श्री हरिकृष्ण बिजल्वाण जी को संगठन मंत्री,
श्री प्यारे लाल बिजल्वाण जी को प्रवक्ता/ स्टेज प्रभारी
श्री महेशचंद्र बिजल्वाण जी को
विधि सहलाकर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, युवा शक्ति उपस्थित रहे। विभिन्न जिलों से आए बिजल्वाण बंधुओं द्वारा एक दूसरे से परिचय करते हुए संगठन की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक कार्यों में सहयोग हेतु सभी को एकजुट करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन श्री प्यारे लाल बिजल्वाण जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर महावीर प्रसाद, सुधीर, दीपक ,विनोद, हरीश, विकास, नवीन बिजल्वाण और सैकड़ो की संख्या बिजल्वाण बंधु उपस्थित रहे।




