टिहरी//थत्यूड
टिहरी जनपद के सकलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटवाल गांव सैण में एक ऐसा दिव्य स्थान जहां आज भी भगवान नागराजा साक्षात् छोटे सेम नागराजा के रूप में विराजमान हैं। भगवान श्री कृष्ण के रूप में उनकी पूजा की जाती है जहां दूर दराज से ध्याणी, श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं स्थानीय निवासी समाजसेवी अनिल हटवाल ने बताया की हटवाल गांव सैण में आज भी प्रभु नागराजा साक्षात् विराजमान हैं जो पूरे क्षेत्र गांव के रक्षक देवता के रूप में विराजमान हैं जो सभी की मनोकामना पूरी करते है मानता है कि प्रभु नागराजा एक पिंडी के रूप में (कड़ी)पर इस स्थान पर आए थे सैण नामक स्थान पर उनका भव्य एवं दिव्य मंदिर स्थापित है।
प्रभु नागराजा अपने भगत(पुजारी) का चयन भी स्वयं करते हैं।हर साल मकर संक्रांति पर प्रभु नागराजा की दिव्य यात्रा अपने मायके मठियाण गांव जाते हैं जहां प्रभु मंगरू नामक स्थान पर स्नान करते हैं जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रभु नागराजा के दर्शन करते हैं और सुख समृद्धि की कामना करते हैं आज भी प्रभु नागराजा रक्षक देवता के रूप में साक्षात विराजमान हैं जो सभी की मनोकामना पूरी करते हैं।





