डोईवाला(अंकित तिवारी)। इस भीषण गर्मी के मौसम में जहां जल संस्थान के लिए घरों में जलापूर्ति सुचारु बनाये रखना एक चुनौतीपूर्ण पूर्ण काम रहता है,वहीं दूसरी ओर जोगीवाला चौक से बद्रीपुर चौक तक सड़क पर बहता पानी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। विगत दिनों जोगीवाला चौक से बद्रीपुर चौक तक यूपीसीएल द्वारा भूमिगत विद्युत लाइनें बिछाने का काम शुरू किया गया। इस काम के लिए सड़क अनेक जगह से खोदी गई। इस काम के चलते अनेक जगह पाईप लाईन क्षतिग्रस्त हुईं। अब, जब काम पूरा होने के बाद सड़क के गड्ढों को भरने का आधा-अधूरा काम हुआ तो क्षतिग्रस्त पाईप लाइनों को सही जोड़ा नहीं गया। विगत एक सप्ताह से सुबह-शाम पानी की आपूर्ति के समय जोगीवाला चौक पर मेन पाईप लाईन की लीकेज के कारण पानी सड़क पर फैल जाते है।यह पानी एक छोटी नहर की तरह जोगीवाला चौक से शिव मंदिर तक बहता रहता है। इससे जहां लोगों के घरों में पानी का प्रेशर भी कम हो रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़क पर फैली मिट्टी कीचड़ बनती जा रही है। इससे राहगीरों को पैदल चलने में खासी परेशानी हो रही है और इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा भी बढ़ रहा है। आर.के.पुरम आवासीय काॅलोनी के सचिव सेवानिवृत्त प्राचार्य डाॅ.के.एल.तलवाड़ ने संबंधित विभागों से इस समस्या के अविलंब निदान की गुहार लगाई है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close




