टिहरी//नरेंद्रनगर
राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात आज रविंद्र सिंह राणा जी का उनके विद्यालय राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौंपा नरेंद्र नगर में विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राणा जी ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि उनका प्रथम कार्य बच्चों को पढ़ाना है और वह अपने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए संघ का कार्य भी पूरी ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूर्व में वह निरंतर समय पर विद्यालय आना, समय पर जाना और अपने वादनों को पूरा समय देना वह जारी रहेगा तथा अतिरिक्त समय में वह संगठन का कार्य करेंगे। उन्होंने समारोह के तुरंत पश्चात बच्चों को कल होने वाली मुख्यमंत्री उदयमान खेल प्रतियोगिता की तैयारी करवाई। राणा जी व्यायाम शिक्षक हैं और हमेशा से अनुशासन प्रिय हैं।
उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा इस विशिष्ट समय में विद्यालय के द्वारा जो उन्हें सहयोग प्रदान किया गया उसके लिए समस्त विद्यालय परिवार का भी आभार व्यक्त किया। क्षेत्रीय लोगों ने राणा जी का स्वागत करते हुए उनके अनुशासन एवं विद्यालय के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।
इस अवसर पर निकटवर्ती जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक जगमोहन भंडारी जी, बहुगुणा जी, तेज सिंह भंडारी जी, राजकीय इंटर कॉलेज जाजल के श्री भूपेंद्र सिंह सैनी जी, हरेंद्र रावत जी, नरेंद्र नगर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शीशपाल भंडारी जी, जनपद टिहरी के जिला मंत्री श्री बुद्धि प्रसाद भट्ट, श्री सुनील कुमार, श्री शीशपाल कंडियाल, श्रीमती सरिता पंवार उनके विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मनवीर सजवाण जी, अमरनाथ जी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार जी के द्वारा किया गया।







