कर्णप्रयाग (अंकित तिवारी)। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कार्यक्रम के साथ 17 से 18 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि सेवा, सहयोग और सकारात्मक सामाजिक सहभागिता के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए जा सकते हैं।
‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वरिष्ठजनों के अनुभव, मार्गदर्शन और आशीर्वाद को नई पीढ़ी से जोड़ना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक उत्तरदायित्व और संवेदनशील नागरिकता के संस्कार विकसित करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने युवा पीढ़ी को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदार भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एनसीसी प्रभारी डॉ. नरेंद्र पंघाल, एनएसएस प्रभारी डॉ. नेहा तिवारी, रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. कीर्तिराम डंगवाल, डॉ. चंद्रपाल, डॉ. प्रमिला, राम कृष्ण पुरोहित, उमेश पुरोहित एवं गब्बर सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने सेवा, सहयोग और राष्ट्र निर्माण की भावना को आत्मसात करते हुए विकसित भारत 2047 के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दि




