Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

कर्णप्रयाग महाविद्यालय के चार प्राध्यापकों को भेंट की गई ‘साईं सृजन पटल’ पत्रिका की प्रतियां

(लेखकीय योगदान के लिए प्राध्यापकों का सम्मान, प्राचार्य ने की रचनात्मक एवं शैक्षणिक प्रयासों की सराहना)

कर्णप्रयाग(अंकित तिवारी)। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में साहित्यिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम अवतार सिंह ने प्रतिष्ठित पत्रिका ‘साईं सृजन पटल’ के प्रकाशन में लेखकीय सहयोग प्रदान करने वाले महाविद्यालय के चार प्राध्यापकों को पत्रिका की प्रतियां भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने डॉ. इंद्रेश कुमार पांडे, डॉ. रमेश चंद्र भट्ट, डॉ. कीर्ति राम डंगवाल एवं डॉ. स्वाति सुंद्रियाल को पत्रिका की प्रतियां प्रदान कीं। उल्लेखनीय है कि इन सभी प्राध्यापकों ने पत्रिका के विभिन्न अंकों में समय-समय पर अपने ज्ञानवर्धक, शोधपरक एवं उपयोगी लेखों के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके लेखों ने पत्रिका की वैचारिक एवं साहित्यिक समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम अवतार सिंह ने प्राध्यापकों के इस रचनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों का लेखन और बौद्धिक सहभागिता समाज में ज्ञान, विचार एवं सकारात्मक चेतना के प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस प्रकार के साहित्यिक प्रयास अकादमिक जगत और समाज के बीच सार्थक संवाद स्थापित करने में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर ‘साईं सृजन पटल’ के संपादक प्रो. के.एल. तलवाड़ एवं उपसंपादक अंकित तिवारी ने सभी प्राध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके लेखकीय सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षाविदों एवं साहित्यकारों की सक्रिय सहभागिता ही पत्रिका की रचनात्मक यात्रा को निरंतर गति और नई दिशा प्रदान करती है।

पत्रिका परिवार ने सभी प्राध्यापकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button