देहरादून/थानो
अष्टांग योग यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान, धारणा, समाधि… की विस्तृत जानकारी देते हुए आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डॉ. चित्रांगद राघव जी ने सरस्वती शिशु मंदिर थानो में स्थानीय लोगों को योगाभ्यास कराया। साथ ही उन्होंने योग को दैनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
दो घंटे के इस योग प्रशिक्षण में स्थानीय लोगों ने विभिन्न योग, आसनों का डॉक्टर चित्रांगद राघव जी के मार्गदर्शन में अभ्यास किया।
योगाभ्यास कार्यक्रम में श्री दीवान सिंह रावत जी, श्री महिपाल सिंह कृषाली जी, भूपेंद्र सिंह सिंधवाल जी, गिरीश चंद्र जी, रमेश कुकरेती जी, जगदीश ग्रामीण, राजेंद्र सोलंकी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।







