टिहरी //कीर्तिनगर
जनपद टिहरी गढ़वाल के कीर्तिनगर विकास खण्ड के अति दुर्गम विद्यालय राजकीय इंटर कालेज रिगोली में कार्यरत होनहार, युवा एवं अत्यंत प्रतिभाशाली शिक्षिका सृष्टि कण्डारी (स0अ0, एल0टी0 गणित) के निधन पर राजकीय शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष श्री दिलवर सिंह रावत जी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि बहिन सृष्टि कंडारी के निधन की खबर सुनकर मन बहुत व्यथित है। उन्होंने शिक्षिका की मौत की जांच करने की मांग की है।**राजकीय शिक्षक संघ जनपद टिहरी गढ़वाल के मंत्री डॉक्टर बुद्धि प्रसाद भट्ट जी ने भी शिक्षिका सृष्टि कंडारी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि* शिक्षिका की मौत की निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि हम मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हैं। हम निःशब्द हैं। निरुत्तर हैं।




