टिहरी//चंबा
मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल जी आज राजकीय इंटर कालेज नागणी में बच्चों से मिलीं। उन्होंने अपने मन की बात बच्चों से की और बच्चों के मन की बात भी सुनी। बच्चों को उन्होंने मोटिवेट करते हुए जीवन का लक्ष्य निर्धारित करके उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्लान तैयार करने को कहा।
उन्होंने बच्चों से विद्यालय में उनकी आवश्यकताओं के बारे में भी पूछा। बच्चों ने शिक्षकों की कमी की बात कही। मैम ने इंटर मीडिएट के छात्रों के साथ कैरियर संबंधी विचार विनिमय भी किया। मुख्य विकास अधिकारी महोदया जी ने शिक्षकों से भी संवाद किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एम पी उनियाल जी ने मुख्य विकास अधिकारी महोदया का विद्यालय में स्वागत करते हुए उन्हें विद्यालय में शिक्षकों की कमी तथा कक्षा कक्षों एवं प्रयोगशालाओं की कमी से अवगत कराया।
मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने विद्यालय की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव सहयोग का वचन दिया।







