उत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

कर्णप्रयाग में छात्राओं ने उठाया स्वच्छता का बीड़ा, प्लास्टिक मुक्त परिसर का लिया संकल्प

कर्णप्रयाग(अंकित तिवारी)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कर्णप्रयाग में स्वच्छता पखवाड़े के तहत गुरुवार को विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के साथ व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रार्थना सभा से कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें छात्राओं को स्वच्छता, स्वच्छ पर्यावरण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता बिजल्वाण ने कहा कि स्वच्छता किसी अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं से अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग से बचने का आह्वान किया।

वरिष्ठ प्रवक्ता गरिमा रतूड़ी ने कहा कि प्लास्टिक कचरा पर्यावरण के साथ-साथ जल स्रोतों, मिट्टी और जीव-जंतुओं के लिए गंभीर चुनौती बन रहा है। उन्होंने छात्राओं को प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े और जूट के थैलों जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान छात्राओं ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने और अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इसके बाद छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर में गहन स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की।

कार्यक्रम में अरुणा किमोठी, कमला कुनियाल, दीप्ति बृजवाल सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को संदेश दिया गया कि स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ घर और स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button