उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

गांधी-शास्त्री जयंती पर रोवर-रेंजरों ने दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत महाविद्यालय परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

कर्णप्रयाग (अंकित तिवारी)। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रोवर-रेंजर इकाई की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता के साथ सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
स्वच्छता अभियान में रेंजर इकाई की छात्राओं निधि, रिया, खुशी, अवंतिका, नेहा एवं आरुषि ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रेंजर लीडर डॉ. शीतल देशवाल, रोवर लीडर तरुण आर्य एवं सहायक रोवर लीडर पंकज कुमार के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और अन्य विद्यार्थियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामअवतार सिंह ने रोवर-रेंजर इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिवस तक सीमित रहने वाला कार्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे ऐसे सेवा कार्यों से उनमें सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को स्मरण करते हुए स्वच्छता, सादगी, सेवा और समर्पण के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। रोवर-रेंजर इकाई ने भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता जारी रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button