उत्तराखंडयूथसामाजिक

गांधी जयंती पर वन विभाग सकलाना रेंज द्वारा कद्दूखाल से लेकर मरोड़ा तक चलाया स्वच्छता अभियान

थत्यूड//सकलाना//कद्दूखाल

जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र के सकलाना रेज के अंतर्गत वन्य जीव प्राणी सुरक्षा सप्ताह एवं गांधी जयंती लाल बहादुर शास्त्री जी जयंती के अंतर्गत कद्दूखाल में जन जागरूक अभियान एवं सुरकंडा मंदिर से कद्दूखाल तक साफ सफाई अभियान चलाया गया एवं सकलाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज मरोड़ा में छात्र-छात्राओं को वन्य जीव सुरक्षा हेतु जन जागरूक अभियान रैली एवं पर्यावरण की दृष्टि को देखते हुए साफ सफाई का कार्य किया गया अलग-अलग स्थान ज्वरना अनुभाग कद्दूखाल अनुभाग गोठ अनुभाग द्वारा संयुक्त रूप से पर अलग-अलग कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान एवं वन्य जीव सुरक्षा के साथ-साथ जन जन जागरूक कार्यक्रम भी किया गया जिसमें वन क्षेत्राधिकार सकलाना रेंज श्री मदन सिंह रावत जी द्वारा कार्यक्रम पूरे सकलाना रेंज में चलने का संकल्प लिया वन विभाग की टीम द्वारा हर समय मानव वन्य जीव संघर्ष के बारे में गांव-गांव में रैली जन जागरूक अभियान एवं रेलिया निकाल जा रही है एवं गांव के लोगों को मानव वन्य जीव संघर्ष के प्रति प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है तथा पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए साफ सफाई अभियान भी चलाए जा रहे हैं जिससे 60 किलो कूडे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया सकलाना रेंज चंबा नरेंद्र नगर नरेंद्र नगर वनप्रभाग कार्यक्रम में वन दरोगा कुंवर चंद रमोला राकेश नेगी वन दरोगा तनुजा प्यार चद रमोला पूर्णा चंद सेमल्टी हीरा सिंह पंवार आदि वन सुरक्षा कर्मी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button