Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथस्पोर्ट्स

एथलेटिक्स में कर्णप्रयाग महाविद्यालय के कुणाल का जलवा, लंबी कूद में स्वर्ण तो ऊंची कूद में जीता रजत पदक

कर्णप्रयाग(अंकित तिवारी): डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग के बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र एवं एनसीसी कैडेट कुणाल ने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता का आयोजन एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में किया गया।

प्रतियोगिता में कुणाल ने लंबी कूद स्पर्धा में 6.38 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, ऊँची कूद में 1.60 मीटर की ऊँचाई पार कर द्वितीय स्थान के साथ रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि कुणाल पिछले दो वर्षों से महाविद्यालय की खेल प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2025 और 2026 में लगातार दो बार बालक वर्ग में महाविद्यालय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिचय दिया है।

कुणाल की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राम अवतार सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में योगदान देने वाले प्राध्यापकों की भी सराहना की।

महाविद्यालय की खेल समिति ने भी कुणाल की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। खेल प्रभारी डॉ. त्रिभुवन चंद्र खाली के नेतृत्व में डॉ. ममता भदोला जोशी, लेफ्टिनेंट नरेंद्र पंघाल एवं डॉ. विनोद चंद्र ने उन्हें बधाई दी। समिति के सदस्यों ने अन्य विद्यार्थियों को भी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने और अपनी प्रतिभा से महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button