देहरादून//रायपुर//बड़ासी ग्रांट
बड़ासी ग्रांट में हो रही रामलीला के पांचवें दिन बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर आए रामसेवक पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण जी ने भक्तों को संबोधित करते हुए बताया की मैं अपने आप को बहुत ही सौभाग्यशाली समझता हूं कि मैं राम का वंशज हूं श्री राम हमारे आराध्य देव हैं और हम अपने पूजा स्थान पर रखकर उनकी पूजा करते हैं और आप सभी जानते हैं कि जब रामचंद्र जी वनवास गए थे तो उससे पहले बड़े जोरों से राजतिलक की तैयारी चल रही थी परंतु जब उन्हें अपने पिता दशरथ से 14 वर्ष के लिए वनवास की आज्ञा मिली तो उन्होंने एक पल के लिए भी नहीं सोचा और तुरंत ही बनवास के लिए वन की ओर चल दिए
तत्पश्चात कांग्रेस सेवा दल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित जी ने भी सभी राम भक्तों को धन्यवाद देते हुए सभी कलाकारों के अभिनय की सराहना की और कहा बस मेरा तो कलाकारों के अभिनय को देखकर मन कर रहा है कि बस देखती रहूं और बोलूं कुछ न। और पांडाल में बैठे सभी भक्तों को भीकहा कि इस कला का महत्व तभी तक है जब तक पांडाल में बैठे भक्त इस रामलीला मंचन का लाभ ले रहे हों।
उसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में आए अधिवक्ता मेहर सिंह मनवाल ने भी श्री आदर्श रामलीला कमेटी की सराहना करते हुए सभी भक्तों का धन्यवाद किया उसके बाद आनंद मनवाल जी (सामाजिक कर्यकर्ता ने भी श्री आदर्श रामलीला के कठिन परिश्रम से सफल परिणाम के लिए श्री आदर्श रामलीला कमेटी के हर सदस्य और सभी कलाकारों और भक्तगणों को इसका प्रतिबिंब बताया बड़ासी ग्रांट में हो रही रामलीला में पहुँचे रामसेवक पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमान शूरवीर सिंह सिंह सजवाण जी,उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अंबिका सजवाण जी, समाज सेवक श्री चतर सिंह नेगी जी कांग्रेस सेवा दल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित जी, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संजय कनौजिया जी,
सुलेमान अली जी, अनिल नेगी जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य भोपाल पानी रायसिंह जी , समाज सेवक आनन्द मनवाल जी सतीश मनवाल जी, (अधिवक्ता) मेहर सिंह मनवाल जी, गोपाल मनवाल जी एवं लोक कल्याण समिति प्रतिक नगर रायवाला के पदाधिकारी गण और क्षेत्रीय संस्कृति रामलीला समिति डंडा लखुंड ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और तत्पश्चात सभी मुख्य अतिथियों के सम्मान में ग्राम प्रधान राहुल मनवाल जी ने भी उनका आभार व धन्यवाद व्यक्त करते हुए आगे भी इसी तरह आने की अपील की और इन सब के बीच पहुंची उत्तराखंड वायरल गर्ल मीना बसकंडी ने भी सूर्पनखा का रोल करते हुए उत्तराखंड गढ़वाली सॉन्ग (मेरी चमकदार घगरी पर) डांस कर दर्शकों का मन मोहने में कोई कसर नहीं छोड़ी ।







