उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

पढ़ाई में औसत बच्चों के लिए कौशलम् कार्यक्रम वरदान साबित होगा : टी.एम. कुरैशी

टिहरी//चंबा 

सभी बच्चों का सीखने का स्तर एक समान नहीं होता है। कुछ बच्चे पढ़ाई में अब्बल होते हैं, तो कुछ मध्यम और कुछ सामान्य स्तर के भी होते हैं। पढ़ाई में अब्बल बच्चे तो अपना मुकाम हासिल कर लेते हैं लेकिन औसत बच्चे इस दौड़ में पीछे रह जाते हैं। पढ़ाई में औसत दर्जे के बच्चों के लिए कौशलम कार्यक्रम वरदान साबित होगा।

उक्त विचार विकासखंड चंबा के कौशलम प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी चंबा श्री टी.एम. कुरैशी जी ने व्यक्त किए। विकासखंड चंबा के कक्षा 9 और कक्षा 12 में कौशलम कार्यक्रम का विद्यालयों में प्रशिक्षण देने वाले शिक्षकों का तीन दिवसीय कार्यक्रम आज अटल उत्कृष्ट श्री देव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज चंबा में प्रारंभ हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी श्री टी. एम. कुरैशी जी ने किया। कौशलम प्रशिक्षण कार्यक्रम के *मास्टर ट्रेनर श्री जी.एस. चौहान जी ने कौशलम कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि 21वीं सदी टेक्नोलॉजी की है। अब ए.ई. का जमाना है। उन्होंने शिक्षकों को 21वीं सदी के कौशलों और उद्यमशील मानसिकता के लिए बच्चों को तैयार करने का आग्रह किया। *प्रशिक्षक श्री विजय किशोर बहुगुणा जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का संदर्भ देते हुए कहा कि हमें आज के समय में व्यावसायिक शिक्षा की ओर ध्यान देने की जरूरत है।

आज हमें नौकरी के लिए लाइन में नहीं लगना है बल्कि हमें लोगों को रोजगार देने वाला बनना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य और वरिष्ठ साहित्यकार श्री सोमवारी लाल सकलानी जी ने भी शिक्षकों को संबोधित किया। अपने संबोधन में श्री सोमवारी लाल सकलानी जी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि आज का समय व्यावहारिक प्रशिक्षण का है। उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया कि कक्षा 12 के पश्चात विद्यालय घर से दूर होने के कारण वे चार वर्ष तक विद्यालय से दूर रहे और इन चार वर्षो में उन्होंने जीवन की सच्चाई को निकटता से देखा और समझा। उन्होंने कहा कि विद्यालय से दूर रहकर 4 वर्षों में जो उन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्राप्त किए वे कौशल जीवन भर उनके काम आए और यही वास्तविक प्रशिक्षण था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button