Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशधर्म-कर्ममनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

तीज के रंग में रंगा सनातन धर्म मंदिर, महिलाओं ने उमंग और प्रतिभा से सजाया महोत्सव

सनातन धर्म मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया तीज महोत्सव, महिलाओं ने बिखेरी उत्सव की छटा

देहरादून(अंकित तिवारी)। श्री सनातन धर्म मंदिर समिति, नेहरू कॉलोनी के तत्वावधान में तीज महोत्सव श्रद्धा, उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर तीज की पारंपरिक संस्कृति और रंगों को जीवंत कर दिया।

महोत्सव के दौरान नृत्य, मेहंदी एवं परिधान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही भगवान शिव एवं श्रीकृष्ण की महिमा पर आधारित रोचक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिताओं में पूजा भारद्वाज ने प्रथम, किरण नौटियाल ने द्वितीय तथा कमला जोशी एवं दामिनी निझावन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मंदिर समिति की ओर से आकर्षक उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

तीज महोत्सव में बीना बाली, अलका दत्त, चन्द्रकांता, सुनीता, सानू, पुष्पा अग्रवाल, रिया गांधी, रजनी, शिवानी, ममता वोहरा, दामिनी निझावन एवं करिशमा सुदी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक उल्लास के साथ तीज पर्व का आनंद लिया।

मंदिर समिति के प्रदीप सुदी एवं अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने सभी महिलाओं को तीज के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button