उत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिकस्पोर्ट्स

52 मैडल जीतकर लगातार 9वीं बार भारती शिक्षा निकेतन चकजोगीवाला ओवरऑल चैम्पियन बना।                                               

देहरादून//डोईवाला

रा0क0उ0मा0 वि0 सुनारगांव में सम्पन्न हुई डोईवाला ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता में 18 स्वर्ण, 18 रजत और 16 कांस्य सहित कुल 52 मैडल जीतकर लगातार 9वीं बार भारती शिक्षा निकेतन चकजोगीवाला ओवरऑल चैम्पियन बना।*                                                                                                                               

     *भारती शिक्षा निकेतन से अंडर 14 वर्ग में नीति पंवार ने 200मी, 400मी व 600 मी में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की।* *अंडर-14 वर्ग में नीति पंवार ने 200मी, 400 मी व 600 मी में प्रथम, कनक ने 400 मी व 600 मी में तृतीय, अदिति ने 200 मी में द्वितीय, इशिता ने गोला फेंक में तृतीय, चक्का फेंक में द्वितीय, मीरा ने चक्का फेंक में तृतीय स्थान प्राप्त किया।*  

 अंडर 19 वर्ग में मयंक नौटियाल ने 200मी में तृतीय, अनमोल ने 400 मी में प्रथम, 5000 मी वॉक रेस में प्रथम, अमन पुंडीर ने 800मी में तृतीय, 1500 मी में द्वितीय, 5000 मी में द्वितीय, शुभम रमोला ने ऊंची कूद में प्रथम, भाला फेंक में तृतीय, वंश पंवार ने 5000मी वॉक रेस में द्वितीय, गीतिका थापा ने 100 मी व 200 मी में द्वितीय, सिमरन ने 3000 मी में प्रथम, 1500मी में प्रथम, 800 मी में द्वितीय, अनुष्का ठाकुर ने हैमर थ्रो में तृतीय, दिव्या ने भाला फेंक में तृतीय, 3000मी वॉक रेस में प्रथम, दिया रावत ने गोला फेंक में प्रथम, चक्का फेंक में तृतीय, हैमर थ्रो में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

 अंडर 17 वर्ग में दीपक ने 400 मी में द्वितीय, 800 मी में प्रथम, 1500 मी में तृतीय, रंजीत ने हैमर थ्रो में द्वितीय , हिमांशु पंवार ने हैमर थ्रो में प्रथम, गोला फेंक में प्रथम, 3000मी वॉक रेस में अर्नव ने प्रथम, आरव ने द्वितीय, दिव्यांशी कुड़ियाल ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय, साक्षी ने 100 मी में प्रथम, ऊंची कूद में तृतीय, दिव्यांशी कुड़ियाल ने 800मी व 3000 मी में द्वितीय, सलोनी ने 1500 मी में तृतीय, स्वर्णिका सजवाण ने हैमर थ्रो में द्वितीय, नैंसी ने भाला फेंक में द्वितीय, गोला फेंक व हैमर थ्रो में तृतीय, स्थान प्राप्त किया ।

*सभी खिलाड़ियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button