उत्तराखंडधर्म-कर्ममनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर आदर्श संस्कृत ग्राम भोगपुर में कार्यक्रम का आयोजन

जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम् : हिमांजय पालीवाल

देहरादून//डोईवाला//भोगपुर 

दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को *गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर आदर्श संस्कृत ग्राम भोगपुर में बहुत ही सुंदर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।* मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात से संस्कृत परिषद के अध्यक्ष श्री हिमांजय पालीवाल जी तथा डॉक्टर निकुंज पटेल जी, प्रशासनिक अधिकारी गुजरात राज्य संस्कृति परिषद शिक्षा विभाग गुजरात प्रदेश रहे। इस अवसर पर डॉक्टर हिमांजय पालीवाल जी ने कहा है प्रसन्नता की बात है कि भोगपुर आदर्श संस्कृत ग्राम के रूप में देशभर में प्रसिद्ध के सोपान पार कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य और देश की प्रगति में संस्कृत भाषा और संस्कृत साहित्य का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां पर संस्कृत भाषा को द्वितीय राजभाषा का दर्जा प्राप्त है।

*उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् के सचिव प्रो० विनय कुमार विद्यालंकार जी, डॉ० वाजश्रवा आर्य जी उपनिदेशक संस्कृत निदेशालय , डॉ० चण्डी प्रसाद घिल्डियाल जी सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा देहरादून, ग्राम प्रधान श्री चांद खान जी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री संजीव नेगी जी, उप प्रधान गौरव नेगी जी, वार्ड सदस्य श्रीमती रीना नेगी जी, श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भोगपुर के प्रधानाचार्य डॉ० संजय कोठारी जी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर दाबड़ा, भोगपुर की प्रधानाचार्य श्रीमती दीपा बिष्ट जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, समस्त अध्यापक गण छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का संचालन संस्कृत प्रशिक्षक अरुणदीप पन्त जी ने किया। कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों नेसमस्त ग्रामवासियों काहार्दिक हार्दिक आभार व्यक्त किया। जयतु संस्कृतम्, जयतु भारतम् ,जयतु उत्तराखण्ड:।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button